उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
योग के क्षेत्र में एक और उपलब्धि : योगी डॉ. नवीन सिंह को मिला प्रमाण पत्र

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। स्वास्थ्य और योग के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले योगी डॉ नवीन सिंह ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और Habuild के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14-दिवसीय विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक शक्ति, मानसिक स्पष्टता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। डॉ. नवीन सींघ की इस सहभागिता और स्वास्थ्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए उन्हें संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Subscribe to my channel


