उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

“बेसिक शिक्षा 360°: सोच से क्रियान्वयन तक” सेमिनार में गुणवत्ता सुधार पर जोर

नवाचार, तकनीक और सहभागिता से शिक्षा को सशक्त बनाने की पहल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24))। सोमवार को “बेसिक शिक्षा 360°: सोच से क्रियान्वयन तक” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन ब्लॉक रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति ज्योति त्रिपाठी, केतकी पांडेय, शशि वर्मा एवं अजीता भारती ने दी।

मुख्य अतिथि सार्थक अग्रवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सेमिनार शिक्षा में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों को सम्मानित करने की बात कही और विद्यालयों में समय-सारिणी के पालन, सटीक आंकड़ों एवं छात्रों की नियमित प्रगति पर विशेष जोर दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि सेमिनार में “स्कूल चलो अभियान”, समावेशी शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, बालिका शिक्षा तथा डिजिटल अटेंडेंस, मिशन संवाद, गूगल फॉर्म और गूगल शीट जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने शिक्षकों से निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों के साथ लाफ्टर एक्टिविटी, आइडिया रॉकेट, टावर निर्माण और रोल प्ले जैसी गतिविधियों ने प्रतिभागियों में उत्साह बढ़ाया। पूर्व एआरपी सूर्य प्रकाश शुक्ल के अनुसार, सेमिनार में 71 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सहित कई अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ओपन माइक एवं फन एक्टिविटी के साथ हुआ, जिसने इसे और प्रभावी बना दिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button