उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
गणतंत्र दिवस 2027 पर पद्म पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित, 10 जून तक भेजें प्रस्ताव

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 02 मई 2026: गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर दिए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों — पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री — के लिए योग्य व्यक्तियों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों के नाम प्रस्तावित किए जाएं।
इन पुरस्कारों के लिए कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, सिविल सेवा, खेलकूद तथा अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि, योगदान और सेवा देने वाले व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित व्यक्तियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियों सहित प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में जिला विकास अधिकारी कार्यालय को 10 जून 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने सभी अधिकारियों से समय सीमा के भीतर योग्य व्यक्तियों के नाम भेजने की अपेक्षा की है, ताकि जिले से प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रस्तावित किया जा सके।
Subscribe to my channel


