देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
ज्ञान भारतम् मिशन के सर्वे में राजस्थान बना अग्रणी राज्य

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के तहत चल रहे पांडुलिपि सर्वे कार्य में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के पीछे समाजसेवी एवं पांडुलिपि उद्धारक सरोज कोचर (बीकानेर), (पूर्वअध्यक्ष राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं तत्कालीन निदेशक संजय झाला की अहम भूमिका रही है।
यह सर्वे कार्य विश्वगुरुदीप शोध संस्थान, जयपुर, अभय जैन ग्रन्थालय, बीकानेर एवं सेठ सूरजमल तापड़िया संस्थान जसवंतगढ़ के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। तीनों संस्थाओं के समन्वय और डॉ.सरोज कोचर एवं संजय झाला के पूर्व कालीन कार्यों ने इस अभियान को नई दिशा और गति प्रदान की है। न केवल सर्वे कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई, बल्कि पांडुलिपियों के संरक्षण, खोज एवं दस्तावेजीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से अनेक दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान संभव हो सकी है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे, जिससे हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सके।

Subscribe to my channel


