धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राहत—डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने विभिन्न हॉस्पिटलों में लगाए जल परिंडे

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच जहां इंसान के साथ-साथ बेजुबान पक्षी भी पानी की कमी से परेशान हैं, वहीं समाजसेवी, गायत्री शक्तिपीठ भिवाड़ी के संरक्षक एवं योगी आर्मी के उपाध्यक्ष डॉ. ग्याशी राम गुप्ता द्वारा निरंतर सेवा कार्य करते हुए पक्षियों के लिए जल संरक्षण और सेवा का प्रेरणादायक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज डॉ. ग्याशी राम गुप्ता द्वारा भिवाड़ी के विभिन्न प्रमुख हॉस्पिटल संस्थानों में पक्षियों के लिए जल के परिंडे लगाए गए। इस अभियान के तहत शिवम आई हॉस्पिटल, गांधी हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल, आरजी आई हॉस्पिटल तथा श्री कृष्णा हॉस्पिटल सहित कई स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।

इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में प्यास से जूझ रहे पक्षियों को राहत पहुंचाना और समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने कहा कि “मानवता केवल इंसानों की सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों की रक्षा और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास एक परिंडा लगाए, तो हजारों पक्षियों को इस भीषण गर्मी में जीवनदान मिल सकता है।”

उन्होंने युवाओं और समाज के लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों, दुकानों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, ताकि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाई जा सके।

यह सेवा अभियान भिवाड़ी क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश बनकर उभर रहा है, जो समाज को पर्यावरण संरक्षण, करुणा और निस्वार्थ सेवा की ओर प्रेरित कर रहा है और साथ ही साथ इस कार्य में उनके साथ डॉ पीएम गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्पा गुप्ता भी शामिल रही ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button