धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश—डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने पौधों व गौमाताओं की सेवा की

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। समाजसेवा और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाते हुए समाजसेवी, गायत्री शक्तिपीठ भिवाड़ी के संरक्षक एवं योगी आर्मी के उपाध्यक्ष डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने आज एक बार फिर सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

डॉ. गुप्ता ने गायत्री शक्तिपीठ, भिवाड़ी में पहुंचकर पेड़-पौधों को पानी दिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच पौधों की देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही हमारे जीवन का आधार हैं।

इसके पश्चात उन्होंने बाबा मोहन राम गौशाला में जाकर गौमाताओं को हरा चारा खिलाया और उनकी सेवा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे समाज में करुणा एवं सेवा की भावना विकसित होती है।

डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “हमें अपने दैनिक जीवन में ऐसे छोटे-छोटे सेवा कार्यों को अपनाना चाहिए, जिससे प्रकृति और जीव-जंतुओं का संरक्षण हो सके। यही सच्ची मानवता और समाजसेवा है।”

उनकी इस पहल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सच्ची सेवा केवल बड़े आयोजनों तक सीमित नहीं होती, बल्कि दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्यों में भी समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button