उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का कड़ा निरीक्षण, डीएम ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
📍 बस्ती | 26 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग)
जनपद बस्ती में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हंस राज इंटर कॉलेज, गणेशपुर एवं श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज, गोविंद नगर वाल्टरगंज का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश प्रक्रिया, प्रश्नपत्र वितरण और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।
👉 प्रशासन द्वारा परीक्षा को लेकर सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके।

Subscribe to my channel


