पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

नशा नहीं,निश्चय चुनो, ब्रह्माकुमारी बहन द्वारा चलाया जा रहा जगह जगह नशा मुक्त अभियान

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

   *नशा नहीं,निश्चय चुनो, ब्रह्माकुमारी बहन द्वारा चलाया जा रहा जगह जगह नशा मुक्त अभियान*

ब्रह्माकुमारी बहन 6 से 20 अगस्त तक चलने वाले अभियान की दी जानकारी

ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त तक देशव्यापी पखवाड़ा चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य, मूल्य निष्ट, नशा मुक्त जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान को सफल बनाने के लिए पन्ना जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, एवं साथ में विद्यार्थियों को जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना कैसे करें विद्यार्थी जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान एवं नैतिक मूल्यो को जीवन में धारण करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है, बहन जी ने सभी बच्चों को समझाते हुए कहा यदि हम अपने जीवन में मूल्यों को महत्व देंगे जैसे इमानदारी, सत्यता, अनुशासन, आज्ञाकारी, समय का सदुपयोग आदि इन मूल्यों से जीवन को सजाएंगे तो हमारे जीवन का मूल्य बढ़ेगा सभी विद्यार्थियों को मेडिटेशन एवं अनेक प्रेरणादायक कहानियो के द्वारा विद्यार्थी जीवन का महत्व बताया,

नेशनल पब्लिक हाई सेकेंडरी पन्ना, डीएवी मझगवां,हाई स्कूल हिनौता, छत्रसाल कॉलेज, आरपी स्कूल, चिल्ड्रन पब्लिक,उत्कृष्ट पन्ना, मनहर, पॉलिटेक्निक कॉलेज पन्ना, हाई स्कूल बड़ागांव, रेनबो स्कूल देवेंद्रनगर,श.उ.मा.वि देवेंद्रनगर, श.उ.मा.वि,विरबाही, बालक शाला देवेंद्रनगर, पवई अमानगंज, गुनौर एवं अन्य स्थानों पर अभियान का संदेश दिया जा रहा है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button