उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में एसआईएस इंडिया लिमिटेड की सीधी भर्ती, 27 जुलाई से 8 सितम्बर तक ब्लॉक स्तर पर लगेंगे रोजगार शिविर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 जुलाई 2026। जनपद बस्ती में युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एस.आई.एस. (इण्डिया) लिमिटेड एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पंजीकरण एवं परीक्षण के बाद योग्य अभ्यर्थियों को स्थायी रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी खण्ड विकास अधिकारियों से भर्ती शिविरों के सफल आयोजन में सहयोग करने की अपील की गई है। भर्ती अधिकारी शिव बक्श सिंह के अनुसार जनपद के विभिन्न विकास खण्ड कार्यालय परिसरों में 27 जुलाई से 8 सितम्बर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सीधी भर्ती आयोजित होगी।

भर्ती शिविर का कार्यक्रम

27-28 जुलाई: रुधौली

29-30 जुलाई: रामनगर

4-5 अगस्त: सल्टौआ

6-7 अगस्त: सॉऊघाट

10-11 अगस्त: गौर

12-13 अगस्त: परशरामपुर

17-18 अगस्त: बहादुरपुर

19-20 अगस्त: कुदरहा

21-22 अगस्त: बनकटी

24-25 अगस्त: दुबौलिया

26-27 अगस्त: विक्रमजोत

2-3 सितम्बर: हर्रैया

4-5 सितम्बर: कप्तानगंज

7-8 सितम्बर: बस्ती सदर

पात्रता एवं आवश्यक योग्यता

भर्ती सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों के लिए की जाएगी। अभ्यर्थी का 10वीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग का होना तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। इसके अलावा जीरो पॉवर्टी (अत्यंत गरीब) परिवारों से आने वाले अभ्यर्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9125973571, 7233881429 एवं 9455609644 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button