उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 28 जुलाई को होगा माटीकला जागरूकता कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिल्पियों का होगा सम्मान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती, 25 जुलाई 2026। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के माटीकला शिल्पियों एवं उद्यमियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 जुलाई 2026 को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय (विकास भवन परिसर के निकट) में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य माटीकला से जुड़े कामगारों का कौशल विकास, सतत उन्नयन तथा उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन और कारीगरों तक पहुंचाना है। साथ ही माटीकला उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता, पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं शिल्पियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा परंपरागत कुम्हार एवं माटीकला से जुड़े कारीगरों को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड में पंजीकरण कराने की प्रक्रिया तथा विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने माटीकला एवं कुम्हारी कला से जुड़े सभी शिल्पियों और इच्छुक लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9580503136 एवं 9044610496 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button