ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
गौ सम्मान के लिए योगी आर्मी का जागरूकता अभियान तेज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
योगी आर्मी संरक्षक श्री महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के सानिध्य में भिवाड़ी, टपूकड़ा एवं बूढ़ी बवाल क्षेत्र में “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के अंतर्गत एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में योगी आर्मी उपाध्यक्ष महंत जस्सू जी महाराज का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
अभियान का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस महत्वपूर्ण विषय से जोड़ना रहा। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गौ संरक्षण के समर्थन में अपने हस्ताक्षर कर सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में योगी आर्मी अध्यक्ष आशुतोष त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. ग्याशी राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष मूल सिंह शेखावत, गायत्री शक्तिपीठ टपूकड़ा के प्रभारी डॉ रामावतार कौशिक, योगी आर्मी गौ रक्षा ब्रिगेड के अध्यक्ष गौभक्त प्रीतम एवं गौभक्त सोनू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मूल सिंह शेखावत जी ने गौ माता के संवर्धन एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गौ संरक्षण हमारी संस्कृति, कृषि और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
योगी आर्मी अध्यक्ष आशुतोष त्यागी ने कहा कि “गौ संरक्षण केवल एक धार्मिक भावना नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के संतुलन से जुड़ा विषय है। इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।”
उपाध्यक्ष डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौ संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की जाएगी और अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को गौ माता के महत्व, संरक्षण और समाज में उनकी उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया गया।
यह अभियान न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि समाज को एकजुट होकर गौ संरक्षण के लिए कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। योगी आर्मी द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

Subscribe to my channel


