उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून तक भेजें प्रस्ताव

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर दिए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री—के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य (कवि/लेखक), शिक्षा, सिविल सेवा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित किए जा सकते हैं।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों से अपेक्षा की है कि ऐसे योग्य एवं प्रतिभाशाली महानुभावों का चयन कर उनका आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत कराएं और संस्तुति सहित प्रस्ताव भेजें।

निर्देशों के अनुसार, नामांकन के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में तैयार कर 10 जून 2026 तक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।

प्रशासन ने सभी अधिकारियों से समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए योग्य व्यक्तियों को इस सम्मान के लिए आगे लाने का आह्वान किया है, ताकि जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button