धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भीषण गर्मी में भी सेवा का जज़्बा—डॉ. ग्याशी राम गुप्ता ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। जहां एक ओर लोग भीषण गर्मी के चलते एसी और घरों की ठंडक से बाहर निकलने से कतराते हैं, वहीं दूसरी ओर समाजसेवी , योगी आर्मी के उपाध्यक्ष व संरक्षक , गायत्री शक्तिपीठ भिवाड़ी डॉ. ग्याशी राम गुप्ता मानवता और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए खुले आसमान के नीचे सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

डॉ. गुप्ता ने इस तपती गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे (पानी के पात्र) लगाने का सराहनीय अभियान चलाया। इसी क्रम में उन्होंने भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, यूआईटी सेक्टर-3 थाना परिसर तथा भिवाड़ी बार एसोसिएशन में परिंडे स्थापित किए।

इस सेवा कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का भी सहयोग देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सीए रोहित गुप्ता, सीए लोकेश गर्ग, एडवोकेट नीरज तंवर, एडवोकेट कंचन तिवारी, एडवोकेट चेतन तंवर सहित अन्य साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि “प्रकृति और जीवों की सेवा ही सच्ची मानवता है। छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ी राहत बन सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब गर्मी अपने चरम पर हो।”

यह पहल न केवल पक्षियों के लिए जीवनदायी साबित हो रही है, बल्कि समाज को भी सेवा, संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दे रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button