देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अक्षय तृतीया पर सामूहिक सर्वजाति विवाह की तैयारी, गणेश पूजा के साथ हुआ शुभारंभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

18 अप्रैल 2026:

सेवा भारती के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले सामूहिक सर्वजाति विवाह कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आज प्रेसीडेंसी स्कूल परिसर में विधिवत गणेश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजकों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर विवाह समारोह को निर्विघ्न, सफल और मंगलमय बनाने की प्रार्थना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समाज में समरसता और एकता का संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर डॉ. जी.आर. गुप्ता ने कहा कि भगवान गणेश से प्रार्थना है कि यह आयोजन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो और सभी नवविवाहित जोड़ों पर उनकी कृपा बनी रहे। उन्होंने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की भी कामना की।

आयोजकों के अनुसार, इस सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न जातियों के जोड़े एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, जिससे सामाजिक सद्भाव को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button