ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया तिजारा विधायक का जन्मदिवस, रक्तदान शिविर व सेवा कार्यों का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। महंत बालकनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष में भिवाड़ी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया गया। इसी क्रम में जिंदल एल्युमिनियम लिमिटेड द्वारा कंपनी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कंपनी द्वारा लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर प्लांट हेड आशीष गोयल, हिमांशु गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, नवीन पंत, महेश गर्ग सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना (पार्षद) उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी द्वारा राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान, जिला मंत्री कंचन तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश त्यागी, उदय तिवारी, दिनेश बेदी, भगत सिंह दायमा, करतार भामला, गगन तंवर, जोगिंदर करहाना, मोहित तंवर, अनिल जांगिड़, सुभाष सिंगल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने विधायक के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Subscribe to my channel


