उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में इंडो-इजराइल सेंटर पर “सिंचाई व पोषण प्रबंधन” प्रशिक्षण का शुभारंभ

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 14 अप्रैल 2026: औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती के अंतर्गत संचालित इंडो-इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स, बंजरिया में “सिंचाई व पोषण प्रबंधन” विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 13 अप्रैल से किया गया। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन इजरायली दूतावास, नई दिल्ली की फर्स्ट सेक्रेटरी सारा ओल्गा यानोवस्की, उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक बी.पी. राम, संयुक्त निदेशक अनीश कुमार श्रीवास्तव एवं मशाव (इजराइल) के प्रोजेक्ट ऑफिसर ब्रम्हदेव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त आधुनिक तकनीकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने और किसानों को माइक्रो इरिगेशन व फर्टिगेशन जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्र परिसर में आम की ‘पूसा लालिमा’ प्रजाति का पौधारोपण भी किया गया।

चार दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मिजोरम, तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के पहले दिन नेटाफिम इरिगेशन के विशेषज्ञ प्रशांत पंचोली और संदीप जावलेकर ने ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर सिस्टम, माइक्रो इरिगेशन तकनीक और बीआईएस मानकों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों और कृषि विशेषज्ञों के लिए आधुनिक सिंचाई तकनीकों को समझने और अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button