देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*भिवाड़ी*

आज गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत बूढ़ी बवाल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर व्यापक जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालयों, गौशाला एवं श्याम बाबा मंदिर में लोगों को गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज से उनके संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ से श्री राम अवतार कौशिक जी, योगी आर्मी के अध्यक्ष आशुतोष त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. गयाशी राम जी, कोषाध्यक्ष श्री मूल सिंह शेखावत जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने मिलकर गौ सेवा को सामाजिक एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारी बताते हुए आमजन से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button