अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन बदमाशों का तांडव, सीसीटीवी में कैद वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा/भिवाड़ी।

यूआईटी फेस थर्ड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, साथलका गांव से जुड़े करीब आधा दर्जन बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से व्यापारी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। धारदार हथियारों से किए गए वार में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़ा।

घटना के बाद घायल व्यापारी अपने पिता एवं अन्य व्यापारियों के साथ सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी आपबीती सुनाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। वारदात से पहले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखाई दिए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमला पूर्व नियोजित था।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुटी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और वे शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button