LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में बड़ी कार्रवाई: अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 5 गोवंश बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 10 अप्रैल 2026।
जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए जिला पुलिस पुंछ ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे एक वाहन को पकड़ते हुए पांच गोवंश को सुरक्षित बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने चांदीमार्ह क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन (JK12D-9139) को रोका, जो बफ्लियाज से कश्मीर की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान वाहन में पांच गोवंश बिना किसी वैध अनुमति के ले जाए जा रहे थे।
पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक जारयात हुसैन पुत्र बग्गा खान निवासी बनोला, मेंढर को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना सुरनकोट पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Subscribe to my channel


