उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 6 अप्रैल को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 04 अप्रैल 2026 (सू.वि.)।
जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की कार्यकारिणी के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 06 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपरान्ह 01:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना करेंगी। बैठक में उपभोक्ताओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों, शिकायतों के निस्तारण तथा उपभोक्ता अधिकारों को सुदृढ़ करने के विषय में चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में परिषद के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।
जिला प्रशासन द्वारा इस बैठक को उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Subscribe to my channel


