LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

देशनोक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.23 ग्राम एमडी, ₹1.33 लाख नकदी और क्रेटा कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, राजस्थान | 01 मई 2026

बीकानेर जिले के देशनोक थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.23 ग्राम एमडी ड्रग्स, बिक्री के ₹1,33,490 नकद तथा परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (IPS) एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा और वृत्ताधिकारी नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश (35 वर्ष) निवासी रासीसर हाल गंगाशहर तथा मुकेश (21 वर्ष) निवासी गंगाशहर, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

सुमन शेखावत, पुलिस निरीक्षक व थाना अधिकारी, देशनोक

परमेश्वर सुथार, थाना अधिकारी, गंगाशहर

राजेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल

प्रवीण, कांस्टेबल

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button