देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर लेबर संगठनों मनाया काला दिवस,जिला कलक्टर को प्रेषित किया ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

01 मई, बीकानेर। प्रत्येक वर्ष की भांति पुरे विश्व में एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाते है जिसमें सभी मजदूर अपने हक की आवाज बुलंद करते है।

बीकानेर में प्रेदेश स्तरीय लेबर ट्रेड यूनियनों ने आज के दिन को काला दिवस मनाया और जिला कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पेश किया जिसमें दर्शाया गया कि बीकानेर श्रम विभाग ने पिछले 8 माह से निर्माण श्रमिकों की योजनाओं से सम्बन्धित लम्बित आवेदनों को श्रम विभाग बीकानेर में स्वीकत नहीं करने के कारण निर्माण श्रमिकों को हितलाभ की राशि से वंचित होना पड रहा है।

राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष शबनम बानो ने बताया कि सरकारी मशीनरी की उदासीनता के चलते योजनाओं का लाभ निर्माण श्रमिकों तक नहीं पहंच पा रहा है।

श्रम विभाग के सम्बन्धित अधिकारी व श्रम निरीक्षकों द्वारा श्रम विभाग की योजनाओं के आवेदनों को पिछले कई महीनों से स्वीकत नहीं करने के कारण आज मजदूर दिवस पर मजदूर अपने आप को ठगा सा महस्रस कर रहा है। 1 मई को सरकार के द्वारा अंर्त्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों के खातों में उनके हितलाभ की राशि हस्तान्तरित होनी थी लेकिन श्रम विभाग बीकानेर के द्वारा मजदूरों के एक भी आवेदन को स्वीकृत नहीं करने के कारण मजदूरों को उनको लाभ नहीं मिल पायेगा ।

संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन आचार्य ने बताया कि बीकानेर में योजनाओं के 3570 आवेदन लम्बित है जिस कारण मजदूरों को मायूस होना पड़ रहा है इससे साफ पता चलता है कि शासन प्रशासन मजदूरों के लिए खाना पूर्ति करने में लगा हुआ है।

इस मौके पर अशोक कच्छावा,नूर मोहम्मद, रेवंतराम,नाजरा बानौ, जितेन्द्र कुमार पासी सहित संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button