LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चांदी का माल बरामद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर/नोखा: पुलिस थाना नोखा ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का माल भी बरामद किया है। मामले में आरोपी से गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को परिवादी छोटूराम पुत्र रिधाराम, निवासी दावा, थाना नोखा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शाम के समय अपनी ढाणी का ताला लगाकर परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान ढाणी का फायदा उठाकर रात के समय घर में अनाधिकृत प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच उप निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और पुलिस उप अधीक्षक नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश पुत्र पूर्णाराम (23 वर्ष), निवासी दावा, थाना नोखा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किया गया चांदी का सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

अरविंद कुमार भारद्वाज (पुलिस निरीक्षक)

नरेश कुमार (सब इंस्पेक्टर)

पवन सिंह

सुरेश

गोरखनाथ (RAC)

नोखा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आमजन में विश्वास बढ़ा है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button