उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
वृद्ध आश्रम लखीमपुर में सत्संग एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका वितरण का आयोजन सम्पन्न

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी, 23 मार्च 2026:
जनपद लखीमपुर खीरी स्थित वृद्ध आश्रम में सत्संग कार्यक्रम एवं ऋषि प्रसाद पत्रिका (मार्च 2026 अंक) के वितरण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ और सभी ने सत्संग का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से पधारे साधक श्री एम. पी. सिंह द्वारा सभी वृद्धजनों को मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं, लखनऊ से आए साधक भाई श्री राजकुमार जी ने उपस्थित वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में साधक भाई-बहनों ने भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। आयोजन के अंत में सभी सेवा भाव से जुड़े लोगों को आयोजकों द्वारा साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
यह कार्यक्रम श्री योग वेदान्त सेवा समिति, लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के बीच सेवा, सम्मान और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है।
📞 संपर्क (आयोजक): 9648318250


Subscribe to my channel


