बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाली दमनकारी नीतियों को अब नहीं सहेगा प्रदेश का शिक्षक

राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) की चेतावनी रैली

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

    बालोतरा , राजस्थान शिक्षक संघ (शे) एसटीएफ आई के प्रांतीय आह्वान पर आज प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर चेतावनी रैली एवं विरोध प्रदर्शन किए गए। बालोतरा अध्यक्ष नरपत राज सेजू के नेतृत्व में जिला कलेक्टर बालोतरा को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

       ज्ञापन में तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादले करने,बकाया पदोन्नति करने,गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्ण मुक्ति आदि की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष नरपत राज सेजू ने बताया शिक्षकों को कभी टेट के नाम पर तो कभी पे प्रोटेक्शन के नाम पर प्रताड़ित करने वाली दमनकारी नीतियों को अब सहन नहीं किया जा सकता और अब पूरे प्रदेश का शिक्षक आर-पार का संघर्ष करने को तैयार है। देवीलाल जोगसन ने कहा कि यदि समय रहते प्रदेश के लाखों लाख शिक्षकों की न्याय संगत व जायज मांगों को नहीं माना गया तो वह दिन दूर नहीं जब शिक्षक अपने आंदोलन में अभिभावक व विद्यार्थियों को भी शामिल कर सरकार की सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस करने की नीति का मुंह तोड़ जवाब देगा।

       केसाराम चौहान व महेंद्र राणा ने बताया कि संवेदना शुन्य सरकार कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता को दोनों हाथों से लूटने में लगी हुई है। जिसे शिक्षक वर्ग आंख मूंद कर सहन नहीं कर सकता तथा संवेदनहीन सरकार के कारण आज प्रदेश के हजारों हजार शिक्षक सड़कों पर हैं और ये इस बात का संकेत है कि अब सरकार शिक्षकों के इस गुस्से को ज्यादा लंबे समय तक दबा नहीं सकती।

    इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल में शामिल देवीलाल जोगसन,केसाराम चौहान,महेंद्र कुमार राणा आदि ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को शिक्षकों ने अपनी भागीदारी देकर इस बात को साबित कर दिया कि अब प्रदेश का शिक्षक सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था व अपने हकों की मांगों लेकर चुप नहीं बैठेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button