उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक 27 जून को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 25 जून 2026। मंडल में संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन 27 जून 2026 को किया जाएगा।
संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक 27 जून 2026 को अपराह्न 12:00 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लंबित कार्यों तथा विकास परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जाएगी। साथ ही विकास कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बैठक में मंडल के सभी जिलों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे और अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
Subscribe to my channel


