रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376326175
📍 खीरी, उत्तर प्रदेश | 21 मार्च 2026
जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना धौरहरा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष धौरहरा के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने मोहल्ला आदर्श नगर, कस्बा व थाना परिसर में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।
इस दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न अपराधों से बचाव, उनके अधिकारों और गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की।