ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर उठा सवाल, भामाशाहों के सहारे कब तक चलेगी शिक्षा व्यवस्था?

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में संसाधनों की कमी एक बार फिर उजागर हुई है। ताजा मामला तब सामने आया जब भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के सहयोग से गुलशन केमिकल लिमिटेड द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर भिवाड़ी को अलमारी, टंकी, कुर्सियां और अन्य जरूरी सामग्री भेंट करनी पड़ी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विद्यालय में रिकॉर्ड रखने और छात्रों के लिए आवश्यक संसाधनों की भारी कमी थी, जिसे निजी संस्थाओं और भामाशाहों की मदद से पूरा किया गया। सवाल यह उठता है कि सरकारी स्कूलों की बुनियादी जरूरतें आखिर दानदाताओं के भरोसे क्यों हैं? स्थानीय लोगों और शिक्षा प्रेमियों का कहना है कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यदि समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं, तो स्कूलों को इस तरह बाहरी सहयोग की जरूरत नहीं पड़ती। इस दौरान बीएमए पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, लेकिन इस पहल के साथ ही शिक्षा व्यवस्था की खामियां भी खुलकर सामने आ गई हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं या फिर भविष्य में भी स्कूलों को इसी तरह सहयोग के सहारे चलना पड़ेगा।

Subscribe to my channel


