अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर दुकान में सेंध, 80 हजार की नकदी पार

सीसीटीवी नहीं होने से जांच में बाधा, व्यापारियों में रोष

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। शहर के व्यस्त भिवाड़ी मोड़ क्षेत्र में स्थित एक दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह वारदात भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी से मात्र 100 मी दूरी पर हुई जहां 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहती है। जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी मोड़ पर स्थित कोलकाता पूजा सामग्री की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 70 से 80 हजार रुपये मूल्य की नए नोटों की मालाएं व करीब 2 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह खुला राज, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दुकान मालिक चम्पा मत्रा जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर नए नोटों की मालाएं और नकदी गायब मिली। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात दुकान बंद कर घर गए थे और सुबह घटना का पता चला। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि दुकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। चौकी से महज 100 मीटर दूरी घटना स्थल पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र शहर का व्यस्त चौराहा है, जहां दिन-रात पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद चोरी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों में रोष पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button