देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल की शाही मस्जिद में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन, सामाजिक सौहार्द का दिखा संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 16 मार्च 2026। पवित्र रमजान माह के 26वें रोज़े (27वीं रात) के अवसर पर जसोल स्थित शाही मस्जिद में भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए और रोज़ेदारों के साथ मिलकर इफ्तार किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन जी प्रजापत, पूर्व प्रधान भगवत सिंह राठौड़ एवं पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों अतिथियों ने पेश इमाम मौलाना शौकत अली “अकबरी” को खजूर खिलाकर रोज़ा इफ्तार करवाया। इसके साथ ही सभी रोज़ेदारों को खजूर, फल, जूस आदि वितरित कर इफ्तार कराया गया।

इस अवसर पर मौलाना शौकत अली का साफा पहनाकर सम्मान किया गया और रमजान माह की मुबारकबाद दी गई। मस्जिद इंतजामिया कमेटी द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सिकंदर भाई मोयला और अकरम खान पठान के प्रयासों की सराहना की गई। वहीं मस्जिद में चल रहे विकास एवं विस्तार कार्यों के लिए याकूब जी सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

इफ्तार कार्यक्रम में पत्रकार विक्रम सिंह, मनसा जोगसन सहित विभिन्न समाजों के लोग भी शामिल हुए और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button