बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में फर्जी हस्ताक्षर से पट्टा जारी होने का मामला, सभापति सुमित्रा जैन ने जांच की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। नगर परिषद बालोतरा की सभापति सुमित्रा जैन ने अपने नाम और फर्जी हस्ताक्षर से पट्टा जारी किए जाने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सभापति सुमित्रा जैन ने अपने पत्र में बताया कि उनका सभापति पद का कार्यकाल 25 नवंबर 2024 को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद उनके नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों द्वारा नगर परिषद से संबंधित कई पट्टे जारी किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह फर्जी हैं।
उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित दस्तावेजों की जांच की तो पाया कि पट्टों पर किए गए हस्ताक्षर उनके वास्तविक हस्ताक्षर से अलग हैं। ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा उनके नाम का गलत उपयोग कर फर्जी पट्टे जारी किए जाने की आशंका है।
सभापति ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी पट्टों के कारण प्रशासनिक कार्यों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और उनकी छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।
इस संबंध में उन्होंने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button