ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

निमाई ग्रीन्स आरडब्ल्यूए के चुनाव निर्विरोध संपन्न, अजीत सिंह यादव लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा/भिवाड़ी, 15 मार्च।

निमाई ग्रीन्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर राजीव रंजन की देखरेख एवं पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए और सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम के अनुसार अजीत सिंह यादव को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। वहीं नितिन जैन को महासचिव, तेजपाल गर्ग को उपाध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा हरगोविंद सिंह को सह सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जतिन कुमार गोयल, मोनिका वाधवा, नीलिमा बंसल, कविता वाधवा, अनिल राठी और विनित कुमार गुप्ता को भी निर्विरोध चुना गया। चुनाव समिति ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। सोसायटी के निवासियों ने भी नई टीम से क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई है, इस अवसर पर निमाई ग्रीन सोसाइटी के सभी गणमान्य व्यक्ति राजेंद्र गुरुजी, आर एस यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष जोशी, विक्रम यादव तथा राकेश गोयल उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button