ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की कानून व्यवस्था व साइबर अपराधों पर बीएमए ने एडीजीपी से की चर्चा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के पदाधिकारियों ने राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रूपिन्दर सिंह से मुलाकात कर भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की कानून व्यवस्था और साइबर अपराधों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष हरीराम शर्मा और मानद सचिव जी.एल. स्वामी ने एडीजीपी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा ने औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पुलिस विभाग में संसाधन बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में साइबर अपराधों की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिस पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।
इस दौरान उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और औद्योगिक माहौल को और सुरक्षित बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। एडीजीपी रूपिन्दर सिंह ने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक में बीएमए के मानद सचिव योगेश जैन, उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल और अरुण त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


