नशीले पदार्थ बेचने वाला भुक्की के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल । महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस ने 640 ग्राम भुक्की के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर महेंद्रगढ़ रोड पर पेट्रोल पम्प के नजदीक किरयाणा स्टोर से बलबीर वासी नसीबपुर को गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे 640 ग्राम भुक्की बरामद हुई।
थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ रोड पर पेट्रोल पम्प के नजदीक किरयाणा स्टोर से भुक्की (नशीला पदार्थ) बरामद हो सकती है। इस सूचना पर थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने बतलाए हुए स्थान पर पहुंचकर किरयाणा स्टोर पर खड़े व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बलबीर उपरोक्त बतलाया। जिसकी तलाशी लेने पर पॉलिथीन में भुक्की बरामद हुई, जिसका पॉलिथीन सहित 640 ग्राम वजन पाया। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया और आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
Subscribe to my channel


