फलदार पौधे लगाने पर 70 प्रतिशत तक दिया जाता है अनुदान : डा. प्रेम कुमार
बाग लगाने के इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर करें आवेदन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल, 4 मई। बागवानी विभाग की ओर से किसानों को फलदार पौधे लगाने पर 50 से 70 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। बाग लगाने के इच्छुक किसानों को विभाग की वेबसाइट एचओआरटीएनईटी डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करवाना होगा।
यह जानकारी देते हुए जिला बागवानी अधिकारी डा. प्रेम कुमार ने बताया कि आने वाले मौसम मे जो किसान फलदार पौधे लगा कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं उनके लिए सरकार की तरफ से बागवानी विभाग के माध्यम से 50 से 70 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि किसान राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से अधिकृत नर्सरी से ही पौधें खरीदे व पौधे के बिल के साथ-साथ उस नर्सरी की राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट की प्रति भी प्राप्त करें क्योंकि अनुदान प्राप्त करने के लिए फलदार पौधो का बिल व राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से अधिकृत नर्सरी की सर्टिफिकेट विभाग में जमा करवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया जो किसान बाग लगाने के इच्छुक हैं वो विभाग की वेबसाइट एचओआरटीएनईटी डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना पंजीकरण व जरूरी दस्तावेज अपलोड करवाएं। उन्होंने बताया कि जिला में जो अनाधिकृत नर्सरियां फलदार पौधे बेच रही है उनको नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद भी यदि किसी नर्सरी पर फलदार पौधों की उपलब्धता या बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में किसान भी ब्लॉक उद्यान विकास अधिकारी को जानकारी दे सकते हैं।
Subscribe to my channel


