ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

डॉ. ग्यासी राम गुप्ता एवं श्रीमती शशि कला गुप्ता ने 48 वीं वैवाहिक वर्षगांठ विद्यालय परिवार के साथ मनाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं देश-विदेश के सैकड़ों पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. ग्यासी राम गुप्ता तथा शशि माँ सेवा ट्रस्ट की संरक्षिका श्रीमती शशि कला गुप्ता ने अपनी 48 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर भिवाड़ी में संचालित Sunglow School एवं लोक संस्कृत विद्या मंदिर में पहुंचकर इसे विद्यालय परिवार के साथ सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी तरीके से मनाया।

इस अवसर पर दंपति ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान एवं संस्कारों की उन्नति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय संचालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनका स्वागत कर वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में योगी आर्मी के अध्यक्ष आशुतोष त्यागी तथा योगी आर्मी के कोषाध्यक्ष श्री मूल सिंह शेखावतभी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. ग्यासी राम गुप्ता योगी आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार मिलना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से दंपति का सम्मान किया गया तथा उनके दीर्घ एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button