LIVE TVअपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय, तीन दिनों में तीन स्प्लेंडर पार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल तिजारा, भिवाड़ी।

भिवाड़ी में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय, तीन दिनों में तीन स्प्लेंडर पार।

भिवाड़ी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है।

बीते तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें चोरी होने के तीन मामले सामने आए हैं।

पहली घटना सूरज सिनेमा, रामपुरा के पास शादी समारोह के दौरान हुई, जहां रात में खड़ी बाइक गायब कर दी गई।

दूसरी वारदात लम्बरदार कॉलोनी, रामपुरा में दिनदहाड़े हुई, जबकि तीसरी घटना आशियाना सुरभि क्षेत्र में महज 20 मिनट के भीतर अंजाम दी गई।

सभी मामलों में अज्ञात चोर लॉक लगी मोटरसाइकिलें ले उड़े।

पीड़ितों ने पुलिस थाना भिवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने पीड़ितों की लिखित शिकायत के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही वारदातों से संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में संगठित वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो सकता है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button