देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में हरित पहल: भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सहयोग से स्कूल को 5 किलोवाट सोलर प्लांट भेंट

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 27 फरवरी। औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए गुलशन केमिकल लिमिटेड ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर भिवाड़ी को 5 किलोवाट क्षमता के उच्च गुणवत्ता वाले सोलर प्लेट्स प्रदान किए। यह पहल भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) के सहयोग से संपन्न हुई।

इस सोलर प्लांट के माध्यम से विद्यालय की ऊर्जा आवश्यकताओं को सौर ऊर्जा से पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि विद्यार्थियों को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूकता भी मिलेगी।

बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगपतियों और समाज के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि गुलशन केमिकल की इस उदार पहल से पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान संभव हुआ है। यह कदम भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र को हरित ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

गुलशन केमिकल के प्रबंधक गिरवर सिंह ने बताया कि बीएमए के सहयोग से विद्यालय को 5 किलोवाट सोलर प्लेट्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे स्कूल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा यादव ने बीएमए और गुलशन केमिकल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग स्कूल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि छात्रों को नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को समझने का अवसर भी मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, सम्पूर्ण सिंह, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल, प्रदीप भदोरिया, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, अरुण त्यागी, शशि भूषण, मनिष सिंह सहित सैदपुर भिवाड़ी के गणमान्य नागरिक—अजीत पटेल, हरज्ञान सिंह, बेनी सिंह, रविंद्र दायमा, एडवोकेट अजीत, राजपाल, अजीत दायमा, सुरेश, डॉ. हरिचरण, इंद्रपाल, रामसिंह और संतराम उपस्थित रहे।

यह पहल उद्योग और शिक्षा के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो क्षेत्र में सतत विकास और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button