ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
होंडा नॉर्थ गेट के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी
खुशखेड़ा पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, पहचान की प्रक्रिया जारी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 25 फ़रवरी। खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब होंडा नॉर्थ गेट से भूरेड़ा जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थानाधिकारी संजय मीणा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे भिवाड़ी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त मार्ग पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर खुशखेड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
मौके पर एमओवी टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
पुलिस ने शव को टपूकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
Subscribe to my channel


