उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्र पर संकट आये तो संत समाज को एकजुट हो जाना चाहिये-रामभद्राचार्य

बढनी मिश्र आश्रम को अन्तराष्ट्रीय स्तर दिलायेंगे पहचान महर्षि वशिष्ठ की भूमिका लोक मंगलकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में मंगलवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरू वशिष्ठ रामायण कथा के सातवे दिन कथा को विस्तार देते हुये महाराज दशरथ द्वारा गुरू वशिष्ठ के कहने श्रीराम, लक्ष्मण को विश्वामित्र को सौंपने, गुरू वशिष्ठ, विश्वामित्र संघर्ष, अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह आदि के अनेक प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि वे कथावाचक, प्रवचनकर्ता नहीं आचार्य है। रामभद्राचार्य ने कहा कि जब राष्ट्र पर संकट आये तो संत समाज को एकजुट हो जाना चाहिये।

बढनी मिश्र में गुरू वशिष्ठ रामायण कथा के सातवे दिन अपनों के बीच भावुक रामभद्राचार्य ने कहा कि बढनी मिश्र आश्रम को वे अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायेंगे।

रामभद्राचार्य ने कहा कि ‘ सब सुत प्रिय मोहि प्रान कि नाईं, राम देत नहीं बनइ गुसाईं। सहित अनेक प्रसंगों के माध्यम से कहा कि महर्षि वशिष्ठ की भूमिका मंगलकारी है।

पादुका पूजन दिनेश मिश्रा मीरा मिश्रा ने किया। मुख्य यजमान चंद्र भूषण मिश्रा कथा संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कथा पाण्डाल में आगन्तुक श्रद्धालु श्रोताओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। मुख्य रूप से गोरक्ष प्रांत के सहसंघ प्रांत प्रचारक सुरजीत , भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा , पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला , नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना,साऊघाट ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार , प्रधान हरिशंकर पांडेय, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोली सिंह , अनिल सिंह , कामेश्वर सिंह , राघवेंद्र सिंह , नरेंद्र सिंह, अश्वनी उपाध्याय , पं. सरोज मिश्रा , अमर सिंह , सिद्धांत मिश्रा , सर्वेश श्रीवास्तव , चंद्रमणि पांडेय सुदामा, राम विनय पाण्डेय , संध्या दिक्षित , कायस्थ सेवा ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह प्रमोद चौधरी गिल्लम , भानु प्रकाश मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कैलाशी सरदार कुलविंदर सिंह, दीपेंद्र सिंह , हरसरन कौर ,ब्रह्मदेव यादव देवा, अमरेश पाण्डेय, विकास मिश्रा, नीतीश पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, ,रणजीत सिंह, आशीष सिंह, विजय श्रीवास्तव, चन्द्रमणि मिश्र के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन मयंक श्रीवास्तव ने किया।

कथा के सातवे दिन सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के अवसर पर जागृति सिंह के भजन, तेरी जय हो गणेश,मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, गुरु अनमोल, शाही शुभम गुप्ता,मेरे वीर हनुमान, राम राम जय राजा राम, भजन गायक राज ने, जो राम को लाए हैं, राम सिया राम दीपक दिलदार मेरे मन में बसे हैं राम, आज की प्रस्तुतियों ने, कथा पंडाल के सभी श्रोता भक्तगणों को हृदय अमृत भजनों सरोवर की अमृत मय कर दिया,! कार्यक्रम का मंच संचालन सांस्कृतिक संध्या प्रभारी मास्टर शिव ने किया!

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button