उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में विभागीय बैठकों की समीक्षा, समयसीमा में शिकायत निस्तारण के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 फरवरी 2026 (सू.वि.) – जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों व समितियों की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में आईजीआरएस, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, वन भूमि अमलदरामद, कर-करेत्तर, सीएम डैशबोर्ड, सड़क सुरक्षा, जिला श्रम बंधु समिति, बाल श्रम उन्मूलन तथा एन-कोर्ड से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

गंगा व पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान

जिला गंगा समिति की समीक्षा में सालिड वेस्ट मैटीरियल को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। डीएफओ डॉ. शिरिन ने बताया कि जनपद में पौधरोपण का लक्ष्य पूरा हो चुका है और संबंधित विभागों से स्थल चयन कर सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया।

सीएम डैशबोर्ड व राजस्व वसूली की समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिन विभागों की प्रगति ‘ए’ श्रेणी से नीचे है, उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए। कर-करेत्तर की समीक्षा में तय समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने और कम प्रगति वाले विभागों को विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा गया।

सड़क सुरक्षा व बाल श्रम उन्मूलन पर निर्देश

सड़क सुरक्षा की समीक्षा में राष्ट्रीय राजमार्गों के अवैध कटों को चिन्हित कर बंद करने तथा डिवाइडर ऊंचे करने के निर्देश दिए गए। जिला श्रम बंधु समिति और बाल श्रम उन्मूलन की समीक्षा में श्रमिकों का पंजीकरण कराने और बाल श्रम रोकने के लिए अभियान चलाने को कहा गया।

अवैध मादक पदार्थों पर सख्ती

एन-कोर्ड की समीक्षा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, डीएफओ डॉ. शिरिन, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीआरओ धनश्याम सागर, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, सत्येन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, एआरटीओ माला बाजपेयी, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button