देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में स्वदेशी होली पर बाबा मोहन राम की 135 परिक्रमा का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 22 फरवरी 2026।

भारत विकास परिषद और बाबा मोहन राम जागृति मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी होली के उपलक्ष्य में बाबा मोहन राम की 135 परिक्रमा का भव्य एवं सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संजीवनी तपोवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन के मुख्य संयोजक सीए राकेश अग्रवाल, रानी योगिता, संजीव अग्रवाल, डोली अग्रवाल एवं लंबरदार परिवार रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लिया।

स्वदेशी होली मनाने की अपील

भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय पर्यावरण सदस्य संजीव अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार होली को स्वदेशी होली के रूप में मनाया जाए और चाइनीज एवं विदेशी रंगों का पूर्ण बहिष्कार किया जाए। उन्होंने बताया कि बेसन, आरारोट, हल्दी, चंदन आदि प्राकृतिक सामग्री से तिलक लगाकर होली खेलने से—

पानी की बचत होती है

पर्यावरण शुद्ध रहता है

शरीर को रासायनिक रंगों से होने वाली एलर्जी से बचाव होता है

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलता है

उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि “जल ही जीवन है, वर्षा जल संग्रहण से भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है।”

पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश

विप्र सेना खैरथल तिजारा से अशोक कौशिक ने सभी से अपने जन्मदिन पर कम से कम पाँच पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

संजीवनी वटवृक्ष के नीचे साफ-सफाई कर भिवाड़ी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया और वट वृक्ष की विधिवत पूजा की गई।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन द्वारा कपड़े के थैलों का वितरण किया गया तथा जिन लोगों का जन्मदिन और शादी की सालगिरह थी, उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं।

सीए गुलाब अग्रवाल ने भिवाड़ी में सीए विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित सीए चैप्टर ऑफिस की जानकारी दी।

भंडारा और धन्यवाद ज्ञापन

परिक्रमा के दौरान प्रदीप भेदी, शिवकुमार अग्रवाल एवं अन्नपूर्णा भंडार द्वारा चाय, पकौड़े और शिकंजी की व्यवस्था की गई। इसके बाद मोहन वाटिका में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।

अंत में अर्जुन गुप्ता और अभय चौहान ने सभी भक्तजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

डॉ. पूर्णेंदु अधिकारी, डॉ. शिवानंद ओझा, अरुण यादव, मयनक, राजू रावत, पंकज संगवान, वेदपाल राजेरा, सैलेंद्र सिंह, विक्रम राजावत तथा एन.के. अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button