ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी विस्फोट कांड में बड़ा मोड़, कथित सरगना दिल्ली से गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण इकाई में हुए घातक विस्फोट मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का कथित सरगना हेमंत सचदेवा को दिल्ली से पकड़ लिया गया है। पुलिस आज उसे तिजारा कोर्ट में पेश कर विस्तृत पूछताछ हेतु पाँच दिन की पुलिस अभिरक्षा की मांग कर सकती है।
इससे पूर्व गिरफ्तार किए गए अभिनंदन और हेमंत शर्मा की तीन दिन की रिमांड अवधि समाप्त हो चुकी है। दोनों आरोपितों को भी आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस इनसे और अहम तथ्यों के अनावरण की अपेक्षा करते हुए अतिरिक्त पाँच दिन की रिमांड का निवेदन करने की तैयारी में है।
घटना में हुई जनहानि के बाद यह कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सबकी दृष्टि न्यायालय के आगामी आदेश पर केंद्रित है।
Subscribe to my channel


