ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

खुशखेड़ा पटाखा कांड के बाद पुलिस तंत्र पर प्रहार, भिवाड़ी डीएसटी भंग, चार कर्मी लाइन हाजिर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी

भिवाड़ी के खुशखेड़ा–कारौली औद्योगिक क्षेत्र में हुए पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड ने अब पुलिस व्यवस्था के भीतर भी हलचल मचा दी है। जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राघवेंद्र सुहास ने कठोर निर्णय लेते हुए भिवाड़ी की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इस कार्रवाई के साथ ही टीम प्रभारी मुकेश वर्मा सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

लाइन हाजिर किए गए कर्मियों में हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार और कॉन्स्टेबल जगपाल शामिल हैं। मुकेश वर्मा से टपूकड़ा थानाधिकारी का प्रभार भी वापस लेकर नए अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री संचालक के परिजनों और डीएसटी प्रभारी के बीच कथित आवासीय निकटता की जानकारी सामने आने के बाद संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई। इसी के आधार पर उच्चाधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए यह कदम उठाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू ने पुष्टि की है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासनिक सख्ती के इस कदम को औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button