अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी अग्निकांड में बड़ा घटनाक्रम: दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज।

भिवाड़ी अग्निकांड में बड़ा घटनाक्रम: दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर।

भिवाड़ी अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपी हेमंत शर्मा और अभिनंदन को बुधवार को तिजारा न्यायालय में पेश किया गया।

 खुशखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के लिए न्यायालय से पाँच दिन के पुलिस रिमांड की मांग की।

सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

अब दोनों आरोपी 21 फरवरी तक पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान घटनास्थल से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य, दस्तावेज़ और तकनीकी प्रमाण जुटाए जाएंगे।

 मामले में कई नई कड़ियाँ सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

जांच के दायरे में फैक्ट्री से संबंधित विभागों तथा कर्मचारियों की भूमिका भी शामिल की जा सकती है।

यदि लापरवाही या संलिप्तता के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाएगी।

अग्निकांड की जांच तेज़ हो गई है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासों की संभावना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button