ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

अरावली विहार सेक्टर-8 बनी भिवाड़ी की पहली जीरो वेस्ट कॉलोनी की ओर अग्रसर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 12 फरवरी। नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करते हुए अरावली विहार, सेक्टर-8 में “स्वच्छ संकल्प – जीरो वेस्ट टू लैंडफिल” परियोजना का शुभारंभ किया गया। यह परियोजना आरपीएससी के सीएसआर सहयोग से तथा Why Waste Wednesdays Foundation के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है।

325 आवासीय इकाइयों वाली यह कॉलोनी भिवाड़ी की पहली कॉलोनी बनेगी, जहां कचरे के पृथक्करण और स्थानीय निस्तारण के माध्यम से लैंडफिल पर शून्य निर्भरता का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के तहत प्रत्येक घर को तीन रंगों के डस्टबिन, कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा कॉलोनी में सामुदायिक कम्पोस्टिंग इकाइयों की स्थापना की जाएगी। साथ ही घरेलू सहायिकाओं को बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन और कचरा संग्राहकों को पीपीई किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर आयुक्त मुकेश कुमार चौधरी एवं सहायक अभियंता अंकित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। आरपीएससी की ओर से प्रबंध निदेशक हिरोतौमी ताकानो सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भागीरथ सिंह ने सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। परियोजना में डॉ. रूबी माखीजा और राजीव अरोड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगर परिषद ने नागरिकों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ, हरित और सतत भिवाड़ी के निर्माण में सहभागिता की अपील की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button