उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में गरिमा गृह का उद्घाटन, राज्यपाल ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर दिया सशक्त संदेश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 10 फरवरी 2026 (सू.वि.)

उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जनपद बस्ती में स्थापित गरिमा गृह का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।

माननीय राज्यपाल ने कहा कि समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारी है। ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज से अपील की कि ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाए।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय राज्यपाल के गरिमा गृह आगमन के साथ हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी श्री अजय कुमार पाण्डेय द्वारा राज्यपाल महोदया का स्वागत किया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा गरिमा गृह का उद्घाटन कर परिसर का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के दौरान पाँच विशेष बच्चियों द्वारा माननीय राज्यपाल का संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश में ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान में राज्यपाल महोदया के योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

इसके बाद ट्रांसजेंडर समुदाय और समाज विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने प्रश्न पूछे और समाज में समावेशी सोच, समान अवसर एवं संवेदनशीलता बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि ट्रांसजेंडर जन्म से ही होते हैं और उन्हें परिवार एवं समाज में सम्मान के साथ अपनाना चाहिए। यदि किसी घर में ट्रांसजेंडर बच्चा जन्म लेता है तो उसे घर में ही रखें, पड़ोस या समाज द्वारा कोई टीका-टिप्पणी न हो—यह पुण्य का कार्य है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। यह पहल बस्ती से शुरू हुई है और बस्ती में एक अच्छा कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के श्री अजय पाण्डेय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा “चुनौतियां मुझे पसंद हैं” पुस्तक की दो हस्ताक्षरित प्रतियां उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के दो महानुभावों को प्रदान की गईं। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button