LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

मंत्री तुलसी जी सिलावट जी पहुंचे मछुआरों के बीच

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर

रामपुरा ।जिला नीमच। मध्य प्रदेश।। रामपुरा पर मत्स्य महासंघ द्वारा सामूहिक मांगलिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में पधारे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम जी सिलावट सांसद सुधीर जी गुप्ता। मनासा एमएलए माधव मारू गरोठ भानपुरा। विधायक देवी लाल जी धाकड़। जिला कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र सिंह मालाखेड़ा। मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुर्जर ।नगर परिषद अध्यक्ष जनप्रतिनिधि जितेंद्र जी जागीरदार। मंचासीन रहे कार्यक्रम के प्रारंभ में जल संसाधन मंत्री तुलसी जी सिलावट द्वारा पौधारोपण कर सामूहिक मांगलिक भवन का शिलान्यास ।मछुआरों को नई सौगात दी गई ।स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर द्वारा दिया गया। वहीं मछुआरों की समस्या से विधायक माधव मारू ने माननीय मंत्री महोदय को रूबरू करवाया। साथ ही विधायक मारू ने मत्स्य महासंघ के अधिकारियों पर भी ठेकेदार से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। जिसके कारण मछुआरों का नुकसान किया जा रहा है जिस पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा मंच से ही अधिकतम समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए मछुआ विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि मैं आपकी हर समस्या में आपके साथ हूं जो भी अधिकारी ठेकेदार के साथ मिलीभगत में दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी भाजपा की सरकार आपके साथ हैं मछुआरों के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी इस दौरान पत्रकारों से चर्चा पर विगत 30 वर्षों से मछुआ आवास के लाभार्थियों को जमीन के अधिकार नहीं दिए जाने के कारण प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित होने पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार को इस विषय में ठोस कदम उठाकर संबंधित मछुआरों को अधिकार देने के निर्देश दिए इस अवसर पर बड़ी संख्या में मछुआरा समाज माताएं बहने समाज बंधु उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ता पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button