ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
लगातार मिलती शिकायतों पर सैंपल लेकर हरियाणा पनीर डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड कर सीज किया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
*लगातार मिलती शिकायतों पर सैंपल लेकर हरियाणा पनीर डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड कर सीज किया गया।*
आज दिनांक 4 फरवरी 2026 वार बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डॉक्टर अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश पर भिवाड़ी शहर में की कार्रवाई।
कुछ दिनों से हरियाणा पनीर डेरी हेतराम चौक भिवाड़ी शहर की काफी शिकायतें मुख्यमंत्री पोर्टल एवं स्थानीय प्रशासन को मिल रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान हेमंत कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यहां से पनीर और घी के सैंपल लिए गए और मौके पर मिले करीब 100 किलो पनीर जिसमें से बदबू आ रही थी उसको तुरंत नष्ट करवाया गया नष्टीकरण में करीब 100 किलो पनीर, 15 किलो रसगुल्ला और करीब 8 किलो बदबूदार मावा मौके पर नष्ट कराया गया। विभाग द्वारा संबंधित फार्म के पूर्व में लिए गए दो सैंपल भी फेल हुए हैं जिसकी वजह से अधिकृत अधिकारी खाद्य सुरक्षा के दिशा निर्देश में संबंधित फर्म का लाइसेंस सस्पेंड करते हुए डेयरी को सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में श्री महिपाल सिंह और सुभाष यादव मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


