
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
आज दिनांक 28 अप्रैल को रोटरी क्लब भिवाड़ी द्वारा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ पर्यावरण बचाओ के ऊपर एक संगोष्ठी रखी गई जिसमें सर्वप्रथम बच्चों ने नाटक द्वारा पर्यावरण कैसे बचाया जाए इस पर शानदार प्रोग्राम प्रस्तुत किया तथा कविता के माध्यम से हम पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं इस पर स्कूल के बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी एवं रोटेरियन आरसी जैन जी ने पानी के बचाव के क्या क्या उपाय एवं संरक्षण हो सकता है अपने विचार उपस्थित बच्चों के सामने रखे तथा संवाद के माध्यम से परसन उत्तर पूछकर कैसे हम पर्यावरण में सहयोगी हो सकते हैं तथा रोटेरियन राम प्रकाश जी ने उनके द्वारा भिवाडी में पानी के शुद्धिकरण की प्रस्तुति प्रस्तुत की ओर बाक़ायदा टेस्ट रिपोर्टों के माध्यम से बच्चों को बताया कि अब तक हम पानी के शुद्धीकरण के लिए अनेक जगहों पर यह कार्यक्रम करते रहते हैं बायो एंजाइम के बारे में बताते हुए हमारे घरों में जितना भी वेस्ट निकलता है उससे हम किस तरह से बायो एंजाइम बनाकर हमारे जरूरत का सारे कार्य करते हुए पानी को साफ करके इस बढ़ते हुए पर्यावरण को बचाया जाए डॉक्टर नीरज अग्रवाल द्वारा पर्यावरण बचाव पर अपने विचार रखे एवं अंत में अध्यक्ष सरजीत यादव ने सभी का धन्यवाद करते हुए रोटरी क्लब द्वारा घटाल पार्क में तथा कई स्थानों पर लगाए गए पीपल के पेड़ उनका निरीक्षण करने के लिए कहा गया । इस अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल और रोटरी भिवाडी के अध्यक्ष सरजीत यादव ,आर सी जैन ,राम प्रकाश गर्ग ,सुरेश अग्रवाल ,सचिव हरीश पालीवाल ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र गोयल ,डॉक्टर नीरज अग्रवाल ,संजय गुलाटी ,एस पी सिंह ,परवीन लंबा ,आर के भारद्वाज आदि उपस्थित थे

Subscribe to my channel


